Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

छह वर्ष की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या, दो बेटों संग मां गिरफ्तार

 

लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या के मामले में बुधवार को पुलिस ने दो युवक और उनकी मां को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी में रहने वाली छह साल की बच्ची मंगलवार दोपहर पड़ोसी के घर के बाहर पड़े झूले को झूलने गई थी। उसके कुछ देर बाद से वह बच्ची लापता हो गई। बच्ची के परिजनों ने उसकी तलाश की। काफी देर तक इधर-उधर ढूढने के बाद जब बच्ची का कोई पता नही चला तो परिजनों पुलिस से शिकायत की।

इसमें परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी रामाधीन और मसत्ती को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर दोनों से कड़ाई से पूछताछ की। उनके निशानदेही पर पुलिस ने आरोपितों के घर से पश्चिम सौ मीटर दूर रास्ते के किनारे पुलिया के अंदर से खून में लथपथ मासूम बच्ची का शव देर रात लगभग तीन बजे बरामद किया। मृत बच्ची का नीले रंग का हॉफ लोवर खून से भीगा हुआ था और गले में खरोच के व रस्सी के निसान बने थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्राधिकारी शहर विजय आन्नद ने बताया कि मृत बच्ची के पिता रमेश ने की तहरीर पर पड़ोसी युवक रामाधीन और मसत्ती उनकी मां फूलमती को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गयी है।