Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

श्याम मुरारी संस्थान ने दिव्यांग बच्चों संग मनाया जन्मदिन

सिरसा।(सतीश बंसल)  श्याम मुरारी निस्वार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में सुभाष वर्मा के भांजे हांसी
निवासी पटेल सोनी और सुनीता सोनी ने अपने पुत्र योगेश का जन्मदिन आईटीआई रोड स्थित श्रवण
वाणी दिव्यांग केंद्र में मूक बधिर बच्चों के साथ मनाया।

इस दौरान सभी को मिष्ठान व अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। अध्यक्ष सुमन मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित सेवा प्रकल्प में बच्चों को खाद्य सामग्री खिलाने के साथ नन्हें बच्चों का माल्यार्पण कर उन में उत्साह भरने का प्रयास किया गया। स्वयं के इतने सम्मान पर बच्चों की खुशी देखते ही बनती थी। सुमन मित्तल ने कहा कि उनके संस्थान से जुड़े हुए सदस्य अपने परिवार के सदस्यों का जन्मदिन इसी तरह जरूरतमंदों के साथ मनाते हैं और इसी कड़ी में आज मूक बधिर बच्चों के बीच आ कर सभी को बहुत अच्छा लग रहा है। संरक्षक सुभाष वर्मा, सचिव एसएस जोत, केंद्र के आजीवन सदस्य विश्व बंधु गुप्ता, बाबू राम मित्तल, प्रो. सतीश मित्तल, दिव्या मित्तल तथा अन्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने योगेश को जन्म दिन की बधाई देते हुए सेवा कार्य के लिए सोनी परिवार को साधुवाद दिया। केंद्र के इंचार्ज राजेश शर्मा ने दिव्यांग बच्चों के बीच
इस तरह घुलने मिलने के लिए सभी का धन्यवाद किया।