Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गठबंधन को लेकर शिवपाल सिंह कह दी बड़ी बात…

समाजवादी प्रगतिशील पार्टी लोहिया के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने जम कर अपने भतीजे और बसपा सुप्रीमो मायावती को कोशा है। उन्होने कहा कि सपा व बसपा का गठजोड़ एक बेमेल गठबंधन है, इसके दोनों मुखिया धोखेबाज हैं। बबुआ (अखिलेश यादव) ने पिता को धोखा दिया तो मायावती ने भाजपा और कांग्रेस को। लोकसभा चुनाव में सत्ता के लालच में हुई युगलबंदी को जनता सिरे से खारिज कर देगी। शनिवार को पूर्व चेयरमैन व प्रमुख समाजवादी नेता स्वर्गीय बद्रीनाथ सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

अपने संबोधन में शिवपाल ने भाजपा पर प्रहार करने के साथ ही सपा- बसपा पर भी तंज कसे। विभाजन के दर्द को बयां करते हुए कहा कि चाटुकारों के चलते सपा न सिर्फ खण्ड-खण्ड हो गयी बल्कि विधानसभा चुनाव में 43 सीटों पर सिमट गई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष (राम गोविंद चौधरी) पर निशाना साधते हुए कहा कि होशियार रहना, आपके यहां के कुछ लोग घर में आग लगाने का काम करते हैं। समाजवादी पार्टी के विघटन में इनका बहुत बड़ा हाथ है। इन चापलूसों से आपको बचना है। ये वे लोग हैं जिन्हें हमने झोपड़ी से महल तक पंहुचा दिया।केन्द्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए शिवपाल ने कहा कि भ्रष्टाचार समाप्त करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार में अनाचार, कदाचार व भ्रष्टाचार सर चढ़ कर बोल रहा है। थाना से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक धन उगाही का केन्द्र बने हैं। देश को कर्ज से मुक्त कराने का सपना दिखाने वाले मोदी के राज में लगातार कर्ज बढ़ रहा है। बजट का 18 फीसद भाग ब्याज के रूप में दिया जा रहा है। सबका साथ- सबका विकास का नारा भी आज बेमतलब साबित हो रहा है। इससे पूर्व स्व. बद्रीनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बने 10 सीटर शौचालय का लोकार्पण भी किया।