Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शशि थरूर का विवादित बयान, कहा- राम मंदिर की चाह रखने वाले हिन्दू अच्छे नहीं

नई दिल्ली: हिन्दू पाकिस्तान और हिन्दू तालिबान जैसे शब्दों को लेकर विवादों में आए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक और विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने राम मंदिर को लेेकर विवादास्पद टिप्पणी की हैै। उन्होंने कहा कि कोई हिंदू विवादित जगह पर मंदिर नहीं चाहता। मंदिर की चाहत रखने वाले हिंदू अच्छे नहीं हैं।

थरूर ने ये बात चेन्नई में द हिंदू लिट फॉर लाइफ डायलॉग 2018 में कही। उन्होंने कहा कि, “कोई भी अच्छा हिंदू विवादित स्थान पर राम मंदिर नहीं चाहेगा। हिंदू अयोध्या को राम का जन्म स्थान मानते हैं इसलिए अच्छा हिंदू ढहाए गए पूजा स्थल पर राम मंदिर नहीं चाहेगा।”

शशि थरूर के इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है। कांग्रेस भी उनके इस बयान पर सफाई देने से बच रही है। शशि थरूर की पार्टी के बजाए भाजपा के सुब्रमणयम स्वामी ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

सुब्रमणयम स्वामी ने कहा कि थरूर का बयान कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचाएगा, वह अपने नेता के बयान से दूरी बना लेगी। आपको बता दें कि राम मंदिर मुद्दे पर 29 अक्टूबर से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू होने वाली है।

सुब्रमणयम स्वामी यहीं नहीं रुके। उन्होंने शशि थरूर पर पुराने विवादों को दोबारा उछालते हुए कहा कि, “सुनंदा पुष्कर की हत्या मामले में थरूर के खिलाफ चार्जशीज दायर हो चुकी है, वह नीच आदमी है। उन्हें जेल होगी। राम मंदिर और हिंदुत्व के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। सभी संत अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होते देखना चाहते हैं।”