Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्राचीन शनिदेव मंदिर में शनि जन्मोत्सव समारोह 28 से

सिरसा : (सतीश बंसल )   सावन मास की हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में भगवान शनिदेव के जन्मोत्सव पर नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर में भंडारा व शनिदेव जी का तेल स्नान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।  मंदिर पुजारी योगेश भार्गव ने बताया कि पिछले कई सालों की तरह इस साल भी श्रावण मास की अमावस्या के अवसर पर भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव समारोह 28 जुलाई से 30 जुलाई तक श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।

28 जुलाई को अमावस्या के दिन भगवान शनिदेव का पूजन होगा और शनि तेल स्नान शुरू होगा। इसके पश्चात 30 जुलाई को प्रात: मंदिर में हवन यज्ञ व भंडारा आयोजित किया जाएगा।मंदिर पुजारी ने बताया कि सावन मास में भगवान शिव के साथ साथ शनिदेव जी की पूजा का विशेष महत्व है। भगवान भोलेनाथ शनिदेव के गुरु हैं और उन्होंने शनिदेव को धरती के न्यायधीश का दायित्व दिया है। भगवान शनिदेव जीवों को उनके शुभ अशुभ कर्मों के अनुसार अच्छा बुरा फल देते हैं। शनि देव की साढ़ेसाती, ढैय्या इत्यादि दशा में भगवान शनिदेव जी के पूजन का विशेष लाभ है।