Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बांग्लादेश : सात आतंकियों को सजा-ए-मौत, एक बरी

 

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 2016 में एक कैफे में हमला करने वाले इस्लामिक आतंकी समूह के 7 सदस्यों को मौत की सजा दी गई है। एक आरोपित को बरी कर दिया गया है।
आतंकवाद रोधी विशेष न्यायाधिकरण ने बुधवार को यह सजा सुनाते हुए कहा कि इस हमले में 22 लोगों को मौत हो गई थी, जिनमें एक भारतीय भी था। जमात उल मुजाहिदीन के सात लोगों को दोषी करार दिया गया था।
मृतकों में इटली के 9, जापान के 7, अमेरिका और भारत का एक-एक नागरिक शामिल था। सेना के कमांडों ने हमलावरों को मार दिया था तथा आठ अन्य को गिरफ्तार किया गया था।