Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

एसडीएम राजेंद्र कुमार ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण, जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल

सिरसा

एसडीएम राजेंद्र कुमार ने शुक्रवार को देर सांय स्थानीय रैन बसेरा का निरीक्षण किया और जरूरतमंद लोगों को

कंबल वितरित किए। इस दौरान उनके साथ जिला रेडक्रॉस के सचिव लाल बहादुर बेनीवाल, नगर परिषद सिरसा के
कनिष्ठ अभियंता प्रवीन शर्मा, कुलदीप व सफाई निरीक्षक पवन कुमार साथ रहे।
एसडीएम ने स्थानीय टाउन पार्क के पास अस्थाई रैन बसेरा का निरीक्षण किया और जरूरतमंद लोगों को कंबल
वितरित किए। साथ ही उन्होंने रैन बसेरा में ठहराव करने वाले व्यक्तियों के लिए नगर परिषद सिरसा द्वारा गददे,
रजाई / कम्बल की उचित व्यवस्था की भी जांच की। नगर परिषद सिरसा द्वारा वार्ड नंबर 13 में नजदीक डीसी
जैन पार्क में चलाए जा रहे स्थायी रैन बसेरा में व्यवस्था की जानकारी ली।  इस रैन बसेरा में यात्रियों के लिए रजाई


/ कंबल, गद्दे के अतिरिक्त बैड की व्यवस्था की हुई है, साथ ही शुद्ध पानी के लिए आरओ सिस्टम लगाया हुआ है
तथा गर्म पानी की व्यवस्था के लिए परिषद द्वारा गीजर लगवाया गया है।
इसके अतिरिक्त रैन बसेरा में महिलाओं के लिए अलग से ठहरने व बाथरूम की व्यवस्था भी अलग की हुई है।
नगर परिषद सिरसा द्वारा रात के समय स्टेशन, बस स्टैंड पर बेसहारा ठहरने वाले व्यक्तिओं को रैन बसेरा में
पहुंचाने के लिए अपने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई है। कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन शहर में औचक निरीक्षण
करके जरूरतमंद व्यक्तियों को ठहरने के लिए रैन बसेरा में पहुंचाया जाता है।