Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान Sapna Choudhary पर फैन्स ने फेका पत्थर, फिर हुआ कुछ ऐसा… VIDEO

हरयाणवी डांसर, सिंगर सपना चौधरी अपने डांस के लिए खूब फेमस हैं। सपना चौधरी जहां भी जाती हैं दर्शकों का दिल चुरा लेती हैं। स्टेज पर डांस करते हुए सपना चौधरी खूब वाहवाही लूटती हैं। लेकिन हालही में, एक बार फिर सपना चौधरी के शो में कोहराम मच गया।

सपना के दीवानों ने खूब शोर शराबा मचाया। बात इतनी बिगड़ गई कि सपना चौधरी को बीच में ही शो छोड़कर जाना पड़ा। दरअसल सपना चौधरी के स्टेज कार्यक्रम का ये वाकया दमोह में चल रहे बुंदेली मेला में हुआ। जहां सपना चौधरी को खास डांस के लिए बुलाया गया था।

सपना चौधरी को स्थानीय दबंग विधायक राम बाई सिंह ने इस आयोजन में बुलाया था। इस दौरान कार्यक्रम में राम बाई सिंह के पति गोविंद सिंह और इलाके के बड़े-बड़े ऑफियर भी यहां मौजूद थे। लाल और पीले रंग का सूट पहन सपना चौधरी ने स्टेज पर अपने कई फेमस हरियाणवी गानों पर डांस किया।

सपना का डांस देखते-देखते फैन्स वहा कई गड़बड़ करते नजर आए कभी बिजली के खंबे पर चढ़ गए तो कभी आपस में लड़ने लगे। पुलिस वाले भी इस भीड़ को समझाने की कोशिश किए लेकिन कुछ असर नहीं हुआ उसके बाद फैन्स को पुलिस के डंडे भी पड़े। लेकिन बाद में फैन्स ने हद करदी और स्टेज पर चढ़कर सपना चौधरी पर पत्थर मारने लगे।