Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

VIDEO: घूंघट की फटका पर सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर मचाई गदर, फैंस हुए झूमने पर मजबूर

हरयाणवी डांसर, सिंगर सपना चौधरी अक्सर अपने नए गानों से सोशल मीडिया पर धूम मचती रहती है। आएदिन सपना का कोई न कोई डांस वीडियो यूट्यूब पर धमाल मचा देता है ठीक उसी तरह एक बार फिर उनका एक डांस विडियो यूट्यूब पर इन दिनों खूब देखा और शेयर भी किया जा रहा है।

हाल ही में, सपना चौधरी का हरियाणवी गाना ‘रुप की कर रुखाली घूंघट की फटकार’ का विडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच काफी पंसद किया जा रहा है। गाने को सोशल मीडिया पर खूब सुना जा रहा है। बता दें कि यह एक ऑडियो सॉन्ग है, जिसे हरियाणवी दर्शक डीजे पर अक्सर बजाकर झूमते हुए नजर आते हैं।

सपना चौधरी के फैन्स ना केवल में है बल्कि इनके फैन्स उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब में भी है। सपना चौधरी के गाने इतने हिट हो चुके है की बिना इनका गाना शादी में बजे शादी का फंक्शन अधूरा सा लगता है। इस वीडियो को यूट्यूब पर 1 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चूका है। इस गाने को हरयाणा के जाने माने सिंगर विश्वजीत चौधरी ने गाया है। इस वीडियो को दर्शक का बहुत सारा प्यार मिल रहा है। सपना चौधरी बिगबॉस की कंटेस्टेंट भी रह चुकी है। एक्ट्रेस बॉलीवुड में भी डेब्यू कर चुकी है।

सपना ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारो के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थी। सपना शुरुआत में हरियाणा में और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी। उसके बाद सपना ने स्टेज डांस करना शुरू किया .सपना ने एक हरियाणवी गाने गाने ‘सॉलिड बॉडी रै’ पर मोर म्यूजिक कम्पनी से रिलीज हुए गाने पर डांस किया वो वीडियो हिट रहा। जिसके बाद सपना को हरियाणा के साथ अन्य प्रदेशो में भी पहचान मिली।