Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

केंद्रीय मंत्री के बयान को लेकर हो सकता है विवाद, कहा- उत्तर भारत में योग्य उम्मीदवारों की कमी

नई दिल्ली। मोदी सरकार में केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्यमंत्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने देश में बढ़ रही बेरोजगारी को लेकर विवादित बयान दिया है। दरअसल केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार का कहना है कि देश में रोजगार की कोई कमी नहीं है, दरअसल उत्तर भारत में योग्य उम्मीदवारों और प्रतिभागियों की कमी है।

गौरतलब हो कि एक तरफ जहां देश में नौकरियों के मामले में बड़ा संकट मंडरा रहा है और मंदी की स्थिति बन रही है। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय श्रम मंत्री ने यह बयान देकर उत्तर भारत की प्रतिभाओं पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। उन्होंने आईवीआरआई सभागार में मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि देश के इस हिस्से में जो रिक्रूटमेंट करने आते हैं, वह योग्य व्यक्ति न मिलने का दावा करते हैं।

संतोष गंगवार ने कहा है, ‘हमारे उत्तर भारत में जो रिक्रूटमेंट करने आतेहैं, वह इस बात का दावा करते हैं, कि जिस पद क लिए हम रख रहे हैं, उसकी क्वालिटी का व्यक्ति हमें कम मिलता है।’ संतोष गंगवार के इस बयान पर अब विवाद बढ़ना तय माना जा रहा है। प्रियंका गांधी ने उनकी सरकार को नौकरियां न होने के लिए उन पर ही निशाना साधा है। वहीं इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार के 100 दिन के काम का उल्लेख भी किया है।