Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सत्ता में रहते हुए नोएडा से दूर रहने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को एक कार्यक्रम में पहुंचे गौतमबुद्धनगर

सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव  उन्होंने सेक्टर 121 में चौधरी रघुवर सिंह प्रधान की मूर्ति अनावरण किया। इस दौरान वह योगी सरकार पर भी जमकर हमलावर हुए और गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के बहाने पर भाजपा पर निशाना साधा।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में चोरी डकैती रुक नहीं रही। पुलिस के कारण लोगों की जान जा रही है। इतने बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ जितना इस सरकार में हो रहा है। नोएडा में वायरल वीडियो(श्रीकांत त्यागी) के माध्यम से सब जान गए कि BJP का चरित्र क्या है।

मेरठ में सुरंग बनाकर सर्राफ के यहां पर हुई चोरी की घटना का उल्लेख करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आजकल युवा नाले के रास्ते रोजगार खोज रहे हैं और वह नाले से सुरंग बनाकर सर्राफ की दुकान को खाली कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने नोएडा के श्रीकांत त्यागी की घटना को लेकर कहा कि वह इस घटना में वीडियो बनाने वाले को धन्यवाद देना चाहते हैं। जिन्होंने भाजपा सरकार और उसके नेताओं के असल चेहरे को उजागर किया। उन्होंने क्षेत्र के पढ़े-लिखे युवाओं और पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में नए सदस्य बनायें और यह युवा एप के माध्यम से भी सपा के साथ जुड़ सकते हैं। इसके साथ ही पार्टी की सदस्यता की रसीद भी कटवा सकते हैं, युवा ही आगे चलकर बदलाव लायेंगे और यह युवा ही पार्टी की ताकत हैं।