Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विकास की दिशा में समाजवादी पार्टी ने ही काम किया: अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बुनियादी मुद्दों से भाजपा मुंह छिपाती है। किसानों और नौजवानों की समस्याओं पर कोई चर्चा नहीं होती है। भ्रष्टाचार भी एक बड़ा मुद्दा है। मंहगाई से जनता बदहाल है। विकास की दिशा में समाजवादी पार्टी ने ही काम किया है। राज्य में कानून का राज समाप्त है। भाजपा सरकार में नौकरियां छीनी जा रही हैं। बेरोजगारी दूर करने की भाजपा सरकार की कोई योजना नहीं है। समाजवादी पार्टी विधानमण्डल दल की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, विधानसभा में उपनेता इकबाल महमूद, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मौजूद रहे।

अखिलेश यादव ने कहा भाजपा डरी हुई है। समाजवादी पार्टी को बदनाम करना भाजपा का एजेण्डा है। उसने किसानों को तबाह किया है। नौजवानों के सपनों को तोड़ा है। समाज में दूरी पैदा की है और समाज में नफरत पैदा की है। कानून व्यवस्था चैपट है। प्रदेश में अराजकता का राज है। मुख्यमंत्री जी की ठोको भाषा से भी माहौल बिगड़ा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहती है। वह जनता को बहकाने-भटकाने में माहिर है। जनता मंहगाई से परेशान है। व्यापारी जीएसटी से त्रस्त है। भाजपा की योजनाएं दिखावटी है। वह लोकतंत्र के साथ धोखा कर रही है।