Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को बिधूना कस्बा नितिन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंनें कहा कि 2024 के चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कस्बा में पार्टी के प्रदेश सचिव देवेश शाक्य के आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े-बड़े नेता जानबूझ कर बुलवाते हैं कि वो पिछड़े हैं और पिछड़ों में झगड़ा बना रहे। सपा मुखिया ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने जो भी वायदे किए सभी झूठे निकले।

नोटबंदी के बहाने कालाधन वापस लाने और भ्रष्टाचार खत्म होने की बात कही। मगर आज भ्रष्टाचार की सीमाएं टूट गई हैं। कोई स्थान नहीं बचा जहां पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार न हो। बोले कि नोएडा की घटना देखी होगी। वहां के सांसद को खुद पुलिस के कामकाज से शर्मिंदगी व्यक्त करते देखे गया कि वह एक महिला को न्याय नहीं दिला पा रहे हैं। कहा कि आज हर स्तर पर भ्रष्टाचार और मंहगाई बढ़ी है। जो लोग जीएसटी के बहाने दूध, दही पर टैक्स लगा सकते हैं, वह कुछ भी कर सकते हैं। योजनाएं समाप्त हो गईं। सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। ये मनमानी अब ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है। अगले चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।