Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

समाजवादी पार्टी को लगा झटका, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद खाली कराया गया लोहिया ट्रस्ट

लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के बाद समाजवादी पार्टी के लोहिया ट्रस्ट को खाली करा लिया गया है। इस मामले में राज्य संपत्ति विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

बताते चलें कि समाजवादी पार्टी के लोहिया ट्रस्ट को सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने बनाया था। इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट सरकार को ऐसे सभी सरकारी बंगलों को खाली कराने के आदेश दे चुकी है। वहीं अब इसके बाद समाजवादी पार्टी का लोहिया ट्रस्ट भी खाली करा लिया गया है। राज्य संपत्ति विभाग ने इस आदेश के बाद उत्तर प्रदेश के छह पूर्व मुख्यमंत्रियों से सरकारी बंगला खाली करवानें के आदेश दिए थे।

विभाग की तरफ से सभी को 15 दिनों के भीतर ही बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया था। जिसके बाद अब समाजवादी पार्टी से लोहिया ट्रस्ट भी खाली करवा लिया गया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही के आदेश के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी अपना सरकारी बंगला छोड़ना पड़ा था। अखिलेशा यादव अभी तक अंसल सिटी में रह रहे थे। क्योंकि 1-विक्रमादित्य मार्ग पर  उनका आवास बनकर तैयार हो रहा था।