Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

साइना ने तोड़ा यामागुची का तिलिस्म, पढ़ें पूरी खबर…

ओडेंसे: भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने चार साल में पहली बार वर्ल्ड रैंकिंग्स में दूसरे नंबर की जापानी खिलाड़ी अकाने यामागुची को पराजित कर डेनमार्क ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई।

ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साइना रैंकिंग्स में खिसककर 27वें स्थान पर पहुंच गई हैं। लेकिन, उन्होंने महज 36 मिनट तक चले प्री-क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में दूसरी वरीय यामागुची पर 21-15, 21-17 से आसान जीत दर्ज की।

अब 28 वर्षीय साइना का सामना आज दुनिया की तीसरे नंबर की जापानी खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा से होगा। यह साइना की अपने करियर में यामागुची पर महज दूसरी जीत है। दोनों के बीच मुकाबलों में जापानी खिलाड़ी छह बार फतह हासिल कर चुकी हैं।

पुरुष सिंगल्स में समीर वर्मा ने इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को एक घंटे 10 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 23-21, 6-21, 22-20 से हराकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई। महिला डबल्स में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी भी आगे बढ़ने में सफल रहीं।