Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सागर धनखड़ हत्या : क्राइम बांच ने दाखिल की चार्जशीट, सुशील कुमार है मुख्य आरोपी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम बांच ने पहलवान सागर धनखड़ की हत्या मामले में सोमावार को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दिया है। इसमें सुशील कुमार को मुख्य आरोपित बनाया गया है।

क्राइम बांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 170 पन्नों की चार्जशीट में अपराध शाखा ने 20 लोगों को आरोपित बनाया है और सुशील कुमार को मुख्य आरोपित बनाया है। वहीं, 50 लोगों को गवाह बनाया गया है। फिलहाल सुशील कुमार जेल में बंद है। इस मामले में पुलिस 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि पांच आरोपित अभी भी फरार चल रहे हैं।

ज्ञात हो कि पिछले 23 मई को सुबह दिल्ली पुलिस ने पहलवान सुशील कुमार को मुंडका से गिरफ्तार किया था। रोहिणी कोर्ट ने पिछले 15 मई को सुशील पहलवान समेत नौ आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। दिल्ली पुलिस ने सुशील पहलवान पर एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।