Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

साथ चले फाउंडेशन ने बांटे कंबल, जैकेट व टोपियां

सिरसा साथ चले फाउंडेशन द्वारा सिरसा में अलग-अलग स्थानों पर जरूरतमंदों को सर्दी से बचने के लिए जैकेट्स, कंबल और टोपियों का वितरण किया गया। संस्था के कार्यकारी सदस्यों ने बताया कि संस्था की ओर से प्रमुखत: रेलवे स्टेशन, घंटाघर चौक, झुग्गी बस्तियों के अलावा भाई कन्हैया आश्रम में गर्म वस्त्र वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि संस्था सदस्यों के साथ-साथ आमजन भी संस्था को सामाजिक कार्यों के लिए बढ़ चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं।

जिस कारण इस प्रकार के जन कल्याण कार्य हो पा रहे हंै। इन कार्यों के अलावा संस्था मुख्य रूप से शहर में शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी जन जागरण के कार्य भी नियमित रूप से कर रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीए मोहित भारती, सीए चेतन झूंथरा, सीए दरवेश स्वामी, सीए विकास सचदेवा, सीए अतुल जैन, सीए हेमंत गोयल, सीए कपिल मिढ़ा, सीए योगेश अग्रवाल, सीए अश्वनी अरोड़ा, विकास भाटिया और व्यापारी हितेश मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि संस्था की कार्यकारिणी कमेटी द्वारा संस्था की सदस्यता के लिए भी अभियान चलाया गया है।