Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पूर्वी यूक्रेन में रूस को मिल रही चुनौती, रूसी विदेश मंत्री बोले- हमारा मिलिट्री ऑपरेशन प्लान के मुताबिक

रूस-यूक्रेन युद्ध को आज 66 दिन हो चुके हैं। इस बीच ब्रिटेन ने दावा किया है कि यूक्रेन के पूर्वी डोनबास इलाके में रूसी सैनिकों को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां के डोनेट्स्क और लुहांस्क में रूस ने फिर से सैनिकों को तैनाती किया है, वहां सैनिकों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा हैरूस-यूक्रेन जंग अपडेट्स:ब्रिटेन का दावा- पूर्वी यूक्रेन में रूस को मिल रही चुनौती

यूक्रेनी ड्रोन से दागे गए ग्रेनेड का वीडियो, ड्रोन हमले से रूसी सैनिकों को लगातार नुकसान पहुंच रहा है।
रूस-यूक्रेन युद्ध को आज 66 दिन हो चुके हैं। इस बीच ब्रिटेन ने दावा किया है कि यूक्रेन के पूर्वी डोनबास इलाके में रूसी सैनिकों को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां के डोनेट्स्क और लुहांस्क में रूस ने फिर से सैनिकों को तैनाती किया है, वहां सैनिकों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि यूक्रेन में हमारा स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन प्लान के मुताबिक चल रहा है। लावरोव ने अमेरिका और नाटो देशों पर यूक्रेन को टूल की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। सर्गेई ने कहा- ऐसा करके ये देश रूस को रोकना चाहते हैं। अगर उन्हें यूक्रेन मसले का समाधान चाहिए, तो सबसे पहले कीव को हथियारों की सप्लाई रोक देनी चाहिए।

पेंटागन का दावा- सात देशों की 20 फ्लाइट्स यूक्रेन की मदद के लिए पहुंचीं : अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने कहा कि पिछले 24 घंटों में यूक्रेन की मदद के लिए भारी मात्रा में सैन्य हथियार और उपकरण पूर्वी यूरोप पहुंचे हैं। यह सब सात देशों की 20 फ्लाइट्स से पहुंचे हैं। एक वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी हथियार, रॉकेट, छोटे हथियारों के गोला-बारूद और अन्य देशों के हेलमेट भी भेजे गए