Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

USA:पुलिस हिरासत में हुई अश्वेत की मौत,अमेरिका में भड़के दंगे

पूरा विश्व जब कोरोना महामारी से लड़ रहा है तो अमेरिका इस बीच एक नयी जंग लड़ रहा है.अमेरिका में एक अश्वेत की मौत को लेकर जगह दंगे बाधक गए हैं और ये मामला दिन ब दिन गरमाता जा रहा है.इस पूरे मामले में अब 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चूका है.

अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत का मामला गरमाने से देश के लगभग 20 शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन में शुक्रवार की रात करीब 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, प्रदर्शन के दौरान डेट्रॉयट में 19 साल की युवक की गोली लगने से मौत हो गई। पोर्टलैंड में प्रशासन ने दंगे की स्थिति घोषित कर दी है। मिनेपोलिस में 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और प्रदर्शन को शांत कराने के लिए 2500 अफसरों को तैनात किया गया है।

व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन

वॉशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस के बाहर भी शुक्रवार को करीब सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद इसे बंद कर दिया गया है।

इमरजेंसी लगी

मिनेसोटा राज्य के मिनेपोलिस शहर में दंगे भड़क गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस स्टेशन को तोड़फोड़ के बाद आग के हवाले कर दिया। कुछ जगहों पर लूटपाट हुई। हालात बिगड़ते देख गवर्नर टिम वॉल्ज ने इमरजेंसी लगा दी। 

न्यूयॉर्क में पुलिस विरोधी प्रदर्शन हुए। इस दौरान कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। उधर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दंगाइयों को चेतावनी दी। कहा- अगर लूटपाट हुई तो हमारी तरफ से गोलियां चलेंगी।


ओबामा ने कहा..

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि मिनेसोटा में जॉर्ज फ्लायड के साथ हुई घटना दुखद थी। मैनें वीडियो देखा और रोया। इस वीडियो ने मुझे तोड़ कर रख दिया। इस दौरान ओबामा ने कुछ साल पहले हुई अफ्रीकी-अमरीकी व्यवसायी की मौत की घटना दोहराई। उन्होंने कहा कि हालात अलग हैं, लेकिन कहानी वही है।