Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मैनपुरी में डिंपल यादव की रिकॉर्ड जीत, भाजपा उम्मीदवार अपना बूथ हारे

मैनपुरी।  समाजवादी पार्टी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का गढ़ बचाने में कामयाब रही है। सपा उम्मीदवार डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के रघुराज शाक्य को दो लाख 88 हजार 461 वोटों से हरा दिया है।

डिंपल यादव को 64 प्रतिशत वोट के साथ 618120 मत मिले हैं तो वहीं रघुराज सिंह शाक्य ने 34.18 प्रतिशत के साथ 329659 वोट हासिल किए हैं। इस सीट पर भाजपा और सपा की जोरदार टक्कर थी, हालांकि सुबह से डिंपल यादव बढ़त बनाए हुए थीं। डिंपल सिंह यादव ने मैनपुरी की पांचों विधानसभा सीटों पर रिकॉर्ड जीत हासिल की है।

मैनपुरी से सपा उम्‍मीदवार डिंपल यादव को सपा मुखिया अखिलेश यादव के करहल विधानसभा क्षेत्र से ज्‍यादा वोट शिवपाल सिंह यादव के जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से मिले हैं। जाहिर है, इस चुनाव में चाचा शिवपाल अपना दम दिखाने में कामयाब रहे हैं।