Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

खारियां के जलघर में हुई कच्चे कर्मचारियों की बैठक

सिरसा। हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्लयूडी मैकेनिकल वर्कस यूनियन संबंध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला सिरसा के कच्चे कर्मचारियों की जनसभा रानियां के जलघर में संपन्न हुई जिसमें 100 से ज्यादा कर्मचारियों ने भाग लिया। यूनियन के प्रांतीय सचिव मोहन सिंह रंधावा, जिला प्रधान निर्मल सिंह फौजी, जिला सचिव ओमप्रकाश, शाखा सिरसा के उप प्रधान बेेग राज, सचिव राजेंद्र कुमार ने सभा को संबोधित किया। सभी कर्मचारियों ने सर्व कर्मचारी संघ में रहने व 23-24 फरवरी की राष्ट्रीय हडताल में भाग लेने का निर्णय लिया। जिला प्रधान व सचिव ने कल दिए गए बयान का खंडन करते हुए कहा कि कोई भी कर्मचारी किसी भी यूनियन का साथ छोडकर नहीं जाएगा, केवल शिवचरण को अनुशासन की पालना न करने पर निलंबित किया गया। हमारी यूनियन कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने, समय पर वेतन दिलवाने, ईपीएफ व ईआईएम लागू करवाने के लिए संघर्षरत है।