Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शर्मनाक! पड़ोसी ने आठ साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

 

 

 

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना इलाके में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली आठ वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल मामले में की जांच में जुटी है।

कटारा हिल्स थाना पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची एक निजी स्कूल में कक्षा तीसरी की छात्रा है। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम को बच्ची कोचिंग से पढ़कर आई थी और घर से सामने मैदान में खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला 19 वर्षीय युवक जय बावनानी वहां पहुंचा और बच्ची से कहा कि चलो तुम्हें घर में एक चीज दिखाता हूं। बच्ची युवक को पहचानती थी, इसलिए वह उसके साथ चली गई। घर में कोई नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए उसने डरा-धमकाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। किसी को घटना की जानकारी देने जान से मारने की धमकी देकर उसे छोड़ दिया। किसी तरह बच्ची घर पहुंची और अपनी मां को पूरा घटनाक्रम बताया। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित जय बावनानी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर किया और देर रात आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया।

कटारा हिल्स टीआई पूर्णेन्द्र सिंह ने बताया फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।