Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दुष्कर्म पीड़ित महिला शिक्षक ने लगाई फांसी, मौत

 

 

भुवनेश्वर। मयुरभंज जिले के राइरंगपुर महाविद्यालय के फिजिक्स विभाग की अनुंबध महिला शिक्षक छात्रावास में फांसी पर झूल गई। उसके साथ कुछ समय पहले दुष्कर्म हुआ था। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे वह क्षुब्ध थी। पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात उसे भोजन के लिए महिला छात्रावास की मेट्रोन ने बुलाया। उसके रूम से बाहर न आने पर दरवाजे को तोड़ा गया तो वह फांसी पर लटकी मिली। इसके बाद महाविद्यालय प्रशासन ने इसकी सूचना राइरंगपुर टाउन थाना पुलिस को दी । पुलिस ने पहुंचकर शव को उतारा।

शिक्षिका के परिजनों का कहना है कि दीपावली के अवसर पर वह अपने रिश्तेदार के यहां गई थी। वहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। इस संबंध में उन्होंने झाडपोखरिया थाने में शिकायत की थी। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उधर, पीड़िता के आत्महत्या करने के बाद दुष्कर्म आरोपित सौम्यरंजन साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में झाडपोखरिया के थानाधिकारी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें एसपी आफिस से अटैच किया गया है।