Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शादी का झांसा देकर किराएदार युवती से दो सालों तक दुष्कर्म, मकान मालिक गिरफ्तार

 

कोलकाता। महानगर् के पर्णश्री थाने की पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने शादी का झांसा देकर अपने मकान में रहने वाली युवती के साथ दो सालों तक लगातार दुष्कर्म किया।

आरोपित वरुण कुमार टिकेदार (32) 490 नंबर गोपाल मिश्रा रोड का निवासी है। उसके खिलाफ 26 वर्षीय युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि वह वरुण कुमार के घर किराएदार के तौर पर जून 2017 से रह रही थी। उसी समय से आरोपित ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया, शादी का झांसा दिया और तब से लेकर अप्रैल 2019 तक लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में जब पीड़ित ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह पूरी तरह से मुकर गया और धमकियां देने लगा था।

इसके बाद लड़की सोमवार देर रात थाने जा पहुंची। उसने वरुण पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस कराया। उसके बाद भारतीय दंड विधान की धारा 417 और 376 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू की। देर रात छापेमारी कर आरोपित को धर दबोचा गया।

मंगलवार सुबह पुलिस ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी है। उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित की भी मेडिकल जांच कराई गई है, जिसमें शारीरिक संबंध बनाने की पुष्टि हुई है।