Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

फूफा ने नाबालिग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म

 

उज्जैन। एक बार फिर रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना हुई है। फूफा ने अपनी 12 वर्षीय नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया और देवासगेट बस स्टैण्ड पर लावारिस छोड़ गया, हालांकि घटना छह फरवरी की बताई जा रही है।

महाकाल थाना पुलिस के अनुसार, बस स्टैण्ड पर एक नाबालिग रोते हुए देखी गई। इस पर पुलिस ने उसे चाइल्ड हेल्प लाईन के सुपुर्द कर दिया। नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता का निधन हो चुका है। उसका फूफा रामसेवक निवासी पालखेड़ी आगर-मालवा का रहने वाला है। वह उसे बासोदा लाल पठार से पालखेड़ी के लिए लेकर चला और उज्जैन आया। यहां उसने गुदरी स्थित गणेश होटल में कमरा लिया ओर उसके साथ दुष्कर्म किया। महाकाल थाना पुलिस ने रविवार को रामसेवक को हिरासत में ले लिया है।