Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आश्रम में बाबा ने दो नाबालिग लड़कियों से तीन दिन तक किया दुष्कर्म

 

 

पंचकूला (हरियाणा)। कालका हलके के रायपुर रानी ब्लॉक के एक आश्रम में दो नाबालिग लड़कियों के साथ आश्रम के बाबा ने डरा धमका कर तीन दिन तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों लड़कियों की शिकायत पर बुधवार को महिला थाना में मामला दर्ज करके आरोपी बाबा की तलाश शुरू कर दी है।

महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान ने बताया कि पीड़ित लड़कियों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हिमाचल के बद्दी की रहने वाली हैं। रायपुर रानी के छोटा त्रिलोकपुर आश्रम में उन्हें सेवा करने के लिए बुलाया गया था। आश्रम के स्वामी लक्षानंद ने उनके साथ तीन दिनों तक लगातार गलत काम किया। पुलिस ने पीड़ित ल​ड़कियों की शिकायत पर आरोपी बाबा लक्षानंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और लड़कियों का मेडिकल करवाया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बाबा लक्षानंद को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।