Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

रणवीर सिंह के घर शुरु हुई हल्दी रस्म, देखें पहली झलक

मुंबई। बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने लंबे अफेयर के बाद 14-15 नवंबर को शादी करने का ऐलान कर दिया है। जैसे-जैस शादी की तारीख पास आ रही है। घर में कार्यक्रम भी शुरु होने लगे हैं। हाल ही में हाल ही में दीपिका के घर शादी से पहले पारंपरिक नंदी पूजा हुई थी। वहीं रव‍िवार के द‍िन रणवीर स‍िंह के घर हल्दी रस्में शुरु हो गई है। इस सेरेमनी में रणवीर के कुछ खास दोस्त और परिवार वाले ही मौजूद हैं।

रणवीर की हल्दी रस्म की तस्वीरें एक्टर के फैन क्लब पर छाई हुई हैं। शादी से पहले होने वाली इस हल्दी रस्म को रणवीर सिंह फुल एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। अपने मुंबई स्थित रेजीडेंस की बालकनी में स्पॉट हुए रणवीर ने सफेद कुर्ता पहना हुआ है। उनके साथ यशराज कंपनी की कास्ट‍िंग डायरेक्टर शन्नो शर्मा नजर आईं।

सामने आई तस्वीरों में रणवीर के चेहरे और हाथों में ह‍ल्दी लगी हुई साफ नजर आ रही है। इस रस्म के पूरा होने के बाद एक्टर पर‍िवार वालों से गले मिलकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। पूजा की तस्वीरों को दीपिका की स्टाइलिस्ट शलीना नतानी ने शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों के साथ लिखा है, “एक नई शुरुआत।”