Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शादी के बाद पहली बार इस फिल्म के जरिए पति-पत्नी के किरदार में दिखेंगे रणवीर-दीपिका

नई दिल्ली। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में बॉलीवुड इंडस्ट्री को दी हैं। जिसमें रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पदमावत आदि कई फिल्में शामिल हैं। जबकि इन दोनों ने शादी के बाद से एक भी फिल्म इंडस्ट्री को नहीं दी है। लेकिन अब शायद उनके फैन्स की यह तमन्ना भी जल्दी ही पूरी हो जाएगी। बॉलीवुड की सबसे चहेती जोड़ी शादी के बाद पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 के जरिए अपने पति के साथ फिल्मी स्क्रीन पर साथ नजर आएंगी। वह अपने पति के साथ पहली बार फिल्मी स्क्रीन पर साथ दिखेंगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे और यह फिल्म 1983 के विश्वकप पर फिल्माई जाएगी। यह जानकारी वेबसाइट पिंकवला के हवाले से पता चली है।

सूत्रों के मुताबिक दीपिका पादुकोण को कबीर खान की अगली फिल्म 83 के लिए चुना गया है। फिल्म के लिए लीड एक्टर के रूप में रणवीर सिंह होंगे, तो अब वहीं दीपिका पादुकोण ने स्क्रीन पर उनकी पत्नी का किरदार निभाने के लिए भी हां बोल दी है। बताते चलें कि दोनों की यह चौथी फिल्म होगी। यह फिल्मी सितारे नवंबर 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे।

सूत्रों ने कहा है कि फिल्म में दीपिका की एक अच्छी भूमिका है, क्योंकि वह कपिल की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका में नजर आएंगी। जो कि एक प्रतियोगिता की विजेता थीं। वास्तव में जहां तक कहानी की बात करें, तो भारत के विकेट खोने के बाद उन्होंने स्टेडियम छोड़ दिया ता। लेकिन जब उन्होंने सुना था कि भारत विश्वकप जीतने की कगार पर है, तो वह वापस स्टेडियम लौट आईं थीं।