Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उप्र में बारिश ने रविवार को 14 और लोगों की जान ली, अब तक हुईं 93 मौतें

 

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीते पांच दिनों में हुई बारिश के कहर से पूरा जनजीवन बेहाल हो गया है। राहत आयुक्त विभाग के मुताबिक इस आपदा से रविवार की शाम छह बजे तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इन पांच दिनों में अब तक 93 में लोगों की जान जा चुकी है जबकि 23 लोग घायल, 30 पशु हानि और 467 कच्चे मकान ध्वस्त हुये हैं, जिसमें झोपड़ियां भी शामिल हैं।

राहत विभाग ने रविवार की शाम छह बजे तक की सूची जारी की है। राहत आयुक्त जीएस प्रियदर्शनी ने बताया कि बारिश के चलते पूरे प्रदेश की सड़के जलमग्न हो गई है। जगह-जगह जलभराव व नदियां उफान पर है। बारिश के चलते प्रदेश के कई जिलों में आकाशीय बिजली, पेड़ गिरना, मकान ढहने व बिजली के खम्बे टूटे हैं। इस आपदा से रविवार को और 14 लोगों की जान गई है। छह लोग घायल, सात पशु हानि और 278 कच्चे मकान ढह गए हैं। इनमें दो झोपड़ियां भी शामिल हैं।

बीते पांच दिनों में बारिश के कहर से मरने वालों की संख्या अब तक 93 हो गई है जबकि 23 घायल 30 पशु हानि और 467 कच्चे मकान धवस्त हुये हैं। इनमें नौ लोग सर्पदंश से भी मरे हैं, जबकि नदी में डूबने से एक की जान गई है। अन्य की मौतें आकाशीय बिजली, दीवार, पेड़ गिरने के अलावा कच्चे मकान व दीवार की गिरने से मलबे में दबकर हुई है। राहत विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी जिले के जिम्मेदार अधिकारियों को जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाने के निर्देश दिये गए हैं।