Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कोरोना से जंग में रेलवे ने की बड़ी तैयारी, 2500 आईसोलेशन कोच किये तैयार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि देश में अभी तक 4,067 कोरोनावायरस मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 1,445 लोग तबलीगी जमात से जुड़े हुए पाए गए हैं। मंत्रालय ने जानकारी दी कि रविवार से अभी तक पिछले 24 घंटों में 693 कोरोना मामले सामने आए हैं। वहीं इस विपदा से निपटने के लिए विभिन्न विभागों ने तैयारी शुरू कर दी है।

जैसे कि भारतीय रेलवे ने अपनी पूरी ताकत और संसाधन लगा दिए हैं। इतने कम समय में उसने अपने 5,000 कोच को आइसोलेशन (एकांत) कोच में तब्दील करने के शुरुआती लक्ष्य में 2,500 कोच के साथ आधा लक्ष्य हासिल कर लिया है।

लॉकडाउन के दौर में जब कार्यबल संबंधी संसाधन सीमित बने हुए हैं और उनका समझ-बूझ से इस्तेमाल किया जाना जरूरी है, रेलवे के विभिन्न मंडल कार्यालयों ने इतने कम समय में असंभव से लग रहे इस कार्य को लगभग पूरा कर लिया है। लगभग 2,500 कोचों में बदलाव के साथ अब 4,000 आइसोलेशन बेड आपात स्थिति के लिए तैयार हैं।

एक बार नमूने को जैसे ही मंजूरी मिली, मंडल रेलवे कार्यालयों ने तेजी से बदलाव का काम शुरू कर दिया था। भारतीय रेलवे के रोजाना औसतन 375 कोचों में बदलाव किया जा रहा है। देश के 133 स्थानों पर यह काम किया जा रहा है। पूर्व में जारी किए गए चिकित्सा परामर्शों के तहत इन कोचों में सभी सुविधाएं हैं।