Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा.” बीजेपी की नफरत, कट्टरता और झूठ को उजागर करने वाला हर शख्स उनके लिए खतरा है

दिल्ली की ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस की IFSO (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस) यूनिट ने 27 जून को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे लेकर राहुल गांध ने भाजपा पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा.” बीजेपी की नफरत, कट्टरता और झूठ को उजागर करने वाला हर शख्स उनके लिए खतरा है। सत्य की एक आवाज को गिरफ्तार करने से एक हजार और पैदा होंगे। अत्याचार पर सत्य की हमेशा विजय होती है।”राहुल गांधी के इस ट्वीट पर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने उन्हें मूर्ख करार दिया है। विवेक ने ट्वीट करते हुए लिखा,”मूर्ख राहुल गांधी। एक पंडित के परपोते, हिंदुफोबिक, शहरी नक्सली के लिए खड़े हैं जो भारत के दुश्मनों के लिए काम करता है। जो भारत में साम्प्रदायिक दंगों की साजिश रचता रहा है। जो फैक्ट चेकिंग के नाम पर फेक न्यूज चलाता रहा है। जो खिलाफत 2.0 का स्लीपर सेल चलाता है।

अन्य ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री ने लिखा,” तथ्य। फैक्ट चेकिंग हमारे समय का सबसे बड़ा घोटाला है। भारत में, इसका उपयोग हिंदुफोबिया के लिए किया जाता है, जिसके लिए मिडल इस्ट और चीन से पैसा दिया जाता है। तथ्यों का पता लगाने वाले अर्बन नक्सलियों को ज्ञान देते हैं। जिन्होंने 20 घंटे तक FAKE गुजरात अभियान चलाया, जिन्होंने 32 साल तक कश्मीरी हिंदुओं को न्याय से वंचित रखा।”