Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

तीसरे दिन विराट और रहाणे का अर्धशतक, मजबूत स्थिति में टीम इंडिया

वेस्टइंडीज और भारत के बीच चल रहे टेस्ट श्रृंखला के पहले टेस्ट का तीसरा दिन खत्म हो गया है। भारत ने पहली इनिंग में 297 रन बनाए थे। जिसमें रहाणे 81 और जडेजा ने शानदार 58 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 222 रनों पर ढेर हो गई। भारतीय गेंदबाजी के हीरो रहे इशांत शर्मा। शर्मा ने 17 ओवरों में 43 रन देकर 5 विकेट किया।

अब दूसरी पारी में भारत मजबूत स्थिति में है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया 3 विकेट के नुकसान पर 185 रन मार चुकी है। कप्तान विराट और उप कप्तान रहाणे अर्धशतकिए पारी खेल मैदान पर टिके हुए है। अब तक विराट 51(111) और रहाणे 53(140) रन बना चुके है। के एल राहुल 38(85) एक बार फिर चेस का शिकार हो गए। तो वहीं सलामी बल्लेबाज मयंक को भी चेस ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं पुजारा को रोच ने शानदार बोल्ड मार पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। पुजारा 53 गेंदों में 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत अब तक 260 रनों की लीड बना चुका है और अब भी दो दिन का खेल बचा है।

भारतीय टीम के उप कप्तान रहाणे पिछले दो साल में भारतीय टीम के लिए एक भी शतक टेस्ट में नहीं जड़ पाए है। दो साल पहले साल 2017 में रहाणे ने श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ा था। जिसके बाद मौजूदा चल रहे टेस्ट मुकाबले के पहले इनिंग में रहाणे 81 रन पर आउट हो शतक से चूक गए। अब दूसरी पारी में एक बार फिर रहाणे के पास अपने कैरियर का 10वां शतक लगाने का मौका है।