Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रियंका गांधी पर सवाल उठाना कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को पड़ा महंगा, हुई निलंबित

प्रियंका गांधी वाड्रा की बस मुहिम पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। अदिति सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधि करने का आरोप है। इसके साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

अदिति सिंह उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस विधायक हैं और उन्होंने बसों को लेकर उत्तर प्रदेश में बसों को लेकर अपनी पार्टी के कदम को निम्न स्तर की राजनीति बताया था और साथ में इसे क्रूर मजाक भी बताया था।

बता दें कि अदिति सिंह ने बुधवार को ट्वीट के जरिए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा था। अब कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पार्टी की महिला विंग से निलंबित कर दिया है।

अदिति सिंह ने कांग्रेस पार्टी से यह भी सवाल किया था कि अगर बसें उपलब्ध थीं तो उत्तर प्रदेश के बजाय राजस्थान, पंजाब और महाराष्ट्र क्यों नहीं भेजीं। अदिति सिंह ने यह भी कहा कि जब उत्तर प्रदेश के बच्चे राजस्थान में फंसे हुए थे तब इन बसों का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया।