मुख्यमंत्री योगी से मिले सुलतानपुर के प्रगतिशील किसान गया प्रसाद, ये फल किया भेंट

X
Pradesh Jagran1 Nov 2020 2:26 PM GMT
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनपद सुलतानपुर के प्रगतिशील किसान गया प्रसाद सिंह ने रविवार को शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री को उन्होंने बताया कि वह जैविक रूप से "ड्रैगन फ्रूट" की खेती करते हैं और इसके द्वारा पारम्परिक खेती से लगभग आठ गुना अधिक आय अर्जित करते हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने इस अभिनव प्रयास की प्रशंसा करते हुए गया प्रसाद सिंह से कहा कि ऐसे अभिनव कृषि कार्य के लिए वह अनेक किसानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।<
Next Story