Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सोनभद्र कांड को लेकर प्रियंका वाड्रा कर रहीं राजनीति – श्रीकांत

 

मथुरा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा शनिवार को मथुरा पहुंचे। उन्होंने वृंदावन कोतवाली में समाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनीं। इस दौरान उन्होंने सीधा निशाना प्रियंका गांधी पर साधते हुए कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लोगों की मौत पर राजनीति कर रही है। सोनभद्र कांड के दोषी जेल भेज गए है, बाकी बचे हुए अपराधियों की सूची बनाकर चौराहों पर भी लगाई जाएगी।

ऊर्जा मंत्री ने पत्रकारों से वार्ता करते कहा कि प्रदेश की योगी सरकार को घेरने के उद्देश्य से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आक्रामक रवैय्या अपनाए हुए हैं, सोनभद्र में हुई हत्याओं पर राजनीति करना उन्हें शोभा नहीं देता है, एकजुट होकर विपक्ष को इस मामले को सुलझाने की बजाये कांग्रेस, सपा और बसपा इस पर राजनीति करने में जुटी है। कांड के आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले में जो भी अधिकारी दोषी हैं, उन्हें निलंबित की कार्रवाई की गयी है। भू माफिया की सूची जिला मुख्यालय पर लगाई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर चौराहों पर भी लगेगी।