Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आर्टिकल-370 को हटाना असंवैधानिक और लोकतंत्र के खिलाफ : प्रियंका

सोनभद्र। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को एक बार फिर सोनभद्र के उम्भा गांव पहुंची। यहां उन्होंने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात की।

सोनभद्र पहुंची प्रियंका गांधी ने पहल बार आर्टिकल-370 हटाने पर बयान दिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में मोदी सरकार के फैसले को पूरी तरह असंवैधानिक बताया है। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में जिस तरीके से आर्टिकल-370 हटाया गया वो पूरी तरह से असंवैधानिक है और लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ है, कुछ नियम-कानून बने हैं इन चीजों के लिए, जिसका पालन किया जाना चाहिए, जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर ऐसा नहीं किया गया है।

इससे पहले प्रियंका गांधी इस नरसंहार के ठीक बाद सोनभद्र पहुंची थीं, लेकिन उन्हें बीच में ही हिरासत में ले लिया गया। जिसके बाद दो दिनों तक खूब बवाल हुआ. इस दौरान उन्होंने यूपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा था।