Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कांग्रेस रैली मे अचानक लोग लगाने लगे प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के नारे, फिर हुआ कुछ ऐसा… VIDEO

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांग्रेस नेता प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। ये वीडियो कांग्रेस पार्टी की एक जनसभा का है। वीडिया में कांग्रेस के पूर्व MLA सुरेंद्र कुमार नज़र आ रहे हैं। साथ ही दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा भी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं।

22 सैकंड के वीडियो में नारा लगा रहे व्यक्ति की जुबान फिसल जाती है। बाद में वह सॉरी भी बोलता है। वो नारा लगाते हुए कहता है, सोनिया गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद। इसके बाद वह सॉरी बोलता है और फिर प्रियंका गांधी जिंदाबाद का नारा लगाता है।

इस वायरल वीडियो पर ट्विटर यूजर्स ने जमकर कमैंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘बधाई हो आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने राजनीति में एंट्री कर ही ली’। एक अन्य यूजर ने लिखा कि, ‘भावना में बह गए कांग्रेस के कार्यकर्ता जल्दबाजी में प्रियंका गांधी के बजाय प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद।’

आपको बता दें कि दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्म होने लगा है। अनधिकृत कॉलोनियों के मसले पर राज्य की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) और केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच चल रही श्रेय की होड़ के बीच अब दिल्ली कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर पोल खोल अभियान चलाने की घोषणा की है।