Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, देश में गमगीन माहौल

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देशभर के नेताओं सहित हर वर्ग ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजली दी है। अटल जी का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उन्हें ट्वीट कर अपने श्रद्धां सुमन अर्पित किये हैं। कवि कुमार विश्वास, परेश रावल, अशोक गहलोत सहित समूचे देश के लोगों द्वारा हैसटैग अटलबिहारी वाजपेयी के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख शब्द सुमन के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।