Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रयागराज : महेंद्र प्रताप सिंह हंडिया तहसील के शासकीय अधिवक्ता ने हिंदी दिवस के अपने विचार व्यक्त किए हिन्दी दिवस पर

किसी भी देश की भाषा और संस्कृति उस देश मे लोगो को जोड़े रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।

स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद से हिन्दी भारत की संपर्क भाषा है।भारत की राष्ट्रीय एकता बनाये रखने में हिन्दी का बहुत ही बढ़ा योगदान है। हिन्दी के ज्यादातर शब्द संस्कृत अरबी औऱ फारसी भाषा से लिये गए है।

यह मुख्य रूप से आर्यो और पारसियों की देन है।
इस कारण हिन्दी अपने आप मे एक समर्थ भाषा है।

जहाँ अंग्रेजी में मात्र दस हजार मूल शब्द है वही हिन्दी के मूल शब्दो की सख्या 2 लाख 50 हजार से भी अधिक है।हिन्दी विश्व की एक प्राचीन, समृद्ध तथा महान भाषा होने के साथ हमारी राजभाषा भी है।

भारत की मातृभाषा हिन्दी को सम्मान देने के लिये प्रतिवर्ष हिन्दी दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर महेंद्र प्रताप सिंह हंडिया तहसील के शासकीय अधिवक्ता ने अपने विचार ब्यक्त किये ।

प्रयागराज हँड़िया से प्रदीप विश्वकर्मा की रिपोर्ट