Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रतापगढ़ : सई नदी में मिले दो सगी बहनों के शव, दुष्कर्म की आशंका

 

प्रतापगढ़। सांगीपुर थाना क्षेत्र में घुइसरनाथ धाम के पास सई नदी में मंगलवार को सगी दो बहनों की लाश मिली। दोनों सोमवार से लापता चल रही थीं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। दोनों के कपड़े अस्त-व्यस्त होने के चलते रेप की आशंका भी जताई गई है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के चकबंद तोड़ निवासी सुभाष रावत ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी अंजली व 14 वर्षीय बेटी शिवानी सोमवार को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर होने पर जब दोनों वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन की। काफी प्रयासों के बावजूद उनका पता नहीं चला। मंगलवार को सई नदी में दो शव मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त का प्रयास किया। इस पर चाचा ने दोनों की पहचान लापता भतीजी अंजली और शिवानी के रूप में की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, पुलिस उपाधीक्षक लालगंज रमेश चन्द्र और सांगीपुर के साथ ही कई थानों की फोर्स पहुंची। दोनों बहनों के हाथ एक दूजे से बंधे हुए हैं।

दोनों के पिता अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे हैं। दोनों बहनों की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। मृत युवतियों के चाचा का आरोप है कि उनकी हत्या करके शव नदी में फेंके गए हैं। जबकि दोनों के हाथ आपस में बंधे होने से यह घटना आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है। पुलिस को मृत युवतियों की सौतेली मां पर शक है कि कहीं हत्या के बाद इस घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास तो नहीं है। इस पूरे प्रकरण को लेकर एसपी का कहना है कि घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है, जल्द ही इसका खुलासा किया जायेगा।

अस्त-व्यस्त मिले दोनों के कपड़े
प्रथम दृष्टया शवों की जांच से प्रतीत होता है कि मृत्यु डूबने से हुई है। लड़कियों के सारे कपड़े अस्त-व्यस्त हैं और उनमें से एक लड़की ने जूता-मोजा पहन रखा है। एक का दायां हाथ दूसरे के बाएं हाथ से बंधा हुआ था। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।