Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

‘नाथूराम देशभक्त’ वाले बयान पर नपीं प्रज्ञा ठाकुर, रक्षा मंत्रालय की समिति से हटाई गईं

 

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्हें संसद की रक्षा सलाहकार समिति से हटा दिया गया है। साथ ही इस सत्र में उन्हें सांसद की बैठकों में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बुधवार (27 नवम्बर) को सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को ‘देशभक्त’ बताए जाने के बाद उनके खिलाफ पार्टी ने यह कार्रवाई की है।

इस संबंध में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कहना है कि संसद में प्रज्ञा ठाकुर का बयान निन्दनीय है। भाजपा कभी भी इस तरह के बयान या विचारधारा का समर्थन नहीं करती है।