Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बेहतर स्वास्थ्य के लिए ऑग्रेनिक खेती की तरफ आना ही होगा: प्रगट सिंह

सिरसा

किसान दिवस के अवसर पर जाइडेक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की
तरफ  से किसानों को जैविक खेती और आर्गेनिक खेती के प्रति जागरूकता बारे स्थानीय सुरखाब पैलेस में
कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से करीब 200 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रगट सिंह
ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने रसायन मुक्त खेती, शोरे वाली जमीनों पर कैसे खेती करनी चाहिए,
गोबर की खाद को कैसे इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने नरमे में आईपीएम तकनीक के खेती और अन्य विषयों के
बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि देश के ज्यादातर किसानों के मन में ये भ्रम है कि ऑग्रेनिक खेती से
उत्पादन कम हो जाता है। हालांकि कृषि क्षेत्र में रिसर्च करने वाली सबसे बड़ी संस्था भारतीय कृषि अनुसंधान
परिषद के अधीन काम करने वाले भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने इस भ्रम को नकार दिया है। उन्होंने बताया
कि जैविक खेती में रासायनिक के मुकाबले उत्पादकता 20 से 25 फीसदी ज्यादा है। केंद्र व राज्य सरकारें भी


लगातार किसानों से केमिकल फ्री खेती के लिए जैविक खेती का आह्वान कर रही है। उन्होंने बताया कि अगर
लोगों को अच्छी सेहत चाहिए तो अब क्वालिटी फूड यानि केमिकल फ्री खानपान की तरफ  आना ही होगा। उन्होंने

किसानों से आह्वान किया की कि इस तकनीक से ना सिर्फ  आप अपनी जमीनों का स्वास्थ सुधार सकते हैं, बल्कि
अच्छी उपज के साथ ज्यादा मुनाफा भी ले सकते हैं। कंपनी के जोनल मैनेजर विशाल शर्मा ने भी किसानों को
समझाया कि पहले ही फसल चक्र में आप बिना केमिकल खाद से जाइडेक्स की प्रकल्प संजीवनी तकनीक द्वारा
पूरी उपज बिना उत्पादन कम किए ले सकते हैं। कार्यक्रम में जिन किसानों को इस तकनीक से अच्छे परिणाम
मिले हैं, उन्होंने भी अपना अनुभव दूसरे किसानों के साथ सांझा किया। इस समारोह में समाजसेवी मेक्स सहुवाला
ने जमीनों की गिरती हुई उपजाऊ शक्ति पर चिंता व्यक्त की। इसके साथ-साथ वर्णिका सहू नर्सरी, सच नर्सरी,
शनि देव नर्सरी, निशांत व डूडी नर्सरी के संचालकों ने भी इस समारोह में भाग ले कर आर्गेनिक खेती को आने वाले
भविष्य का आधार बताया। कार्यक्रम के दौरान विवेक व खन्ना अस्पताल सिरसा द्वारा आंखों का नि:शुल्क जांच
शिविर लगाया गया, जिसमें सैकड़ों किसानों ने आंखें जांच करवाई। कंपनी की ओर से प्रगतिशील किसानों को
पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।