Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

एसडीओ के खिलाफ पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन का धरना प्रदर्शन

सिरसा, 07 दिसंबर।(सतीशबंसल)  ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ
की सब यूनिट के सचिव अमन कंबोज जीवन नगर की अध्यक्षता में एसडीओ के खिलाफ  जोरदार प्रदर्शन किया।
पदाधिकारियों द्वारा 27 नवंबर कर्मचारियों की मांगों को लेकर मांग पत्र दिया गया था, जिसमें समस्याओं का
बातचीत से हल निकालने के लिए 6 दिसंबर तक का समय दिया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

संघ का आरोप है कि एसडीओ ने पदाधिकारियों से बातचीत करना भी उचित नहीं समझा। कंबोज ने बताया कि इससे पहले
भी कई बार लिखकर दे चुके हैं जिस कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों की
मांगों का हल नहीं किया जाएगा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कर्मचारियों की मांगे के बारे में बताया कि सभी
कच्चे और पक्के कर्मचारियों को काम करने के लिए औजार उपलब्ध कराए जाएं, सभी कंप्लेंट सेंटर पर स्टॉप पूरा
किया जाए जो ऑफिस में लाइन स्टाफ  बैठा है उनको फील्ड में लगाया जाए, उच्च अधिकारियों की तरफ  से बाहर
फील्ड में लगाने का लेटर भी आया हुआ है लेकिन उसको इग्नोर किया जा रहा हे। इस मौके पर सुरजीत सिंह बेदी
मुख्य सलाहकार, सतबीर कुंडू प्रेस सचिव, सुखदेव सिंह यूनिट प्रधान, गोपीराम, अरविंदर सिंह, जितेंद्र सिंह,
मनोज सचिव, विनोद सचिव, हरि किशन, सुमेर सिंह, चरण पाल, अजय पासी, रोहताश शर्मा व भारी संख्या में
कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।