Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पोर्नोग्राफी केस : राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

मुंबई। पोर्नोग्राफी केस में आरोपी राज कुंद्रा को राहत नहीं मिली है। अदालत ने राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। उनके दो निजी बैंक खाते भी सीज कर दिए गए हैं। मुंबई पुलिस ने कुंद्रा के लिए 7 दिन की पुलिस हिरासत मांगी थी, लेकिन इस आग्रह को अदालत ने स्‍वीकार नहीं किया।

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजसनेसमैन राज कुंद्रा विवादों में घिरे हुए हैं। राज पर कई संगीन आरोप लगे हैं। उन पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का आरोप है। इस केस में नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

राज के घर से कई अहम सबूत मिले
क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में बताया है कि राज के घर से कई अहम सबूत मिले हैं। कई इलेक्ट्रॉनिक सबूत जब्त किए गए हैं। इस संबंध में एक फॉरेंसिक एक्सपर्ट नियुक्त किया गया था। जिसकी मदद से डेटा वापस मिल रहा है। राज के घर से हार्ड डिस्क और मोबाइल मिले हैं।

आईओएस पर जब आरोपियों के हॉटशॉट दिखाए जा रहे थे तो उन्हें एप्पल से 1 करोड़ 13 लाख 64,886 रुपये मिले थे। जिन बैंक खातों में पैसा जमा किया गया था, उन्हें कोटक महिंद्रा बैंक, यस बैंक और अन्य बैंक खातों से जब्त कर लिया गया है। अभी कुछ फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

राज कुंद्रा के साथ इस केस में 11 और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। इसमें उनके आईटी हेड रयान थोर्प भी शामिल थे। रिपोर्ट्स की माने तो रयान को राज के अश्लील फिल्मों के रैकेट की चलने की पूरी जानकारी थी। उन्हें सब पता होता था कि कैसे वीडियो मुंबई से यूके ट्रांसफर हो रही हैं।

राज कुंद्रा की मुसीबत और बढ़ने के आसार
पॉर्न फ़िल्म रैकेट मामले में राज कुंद्रा की मुसीबत आगे बढ़ने के आसार हैं।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राज कुंद्रा के ही 4 कर्मचारी मामले के अहम गवाह बन गये हैं। इन चारों कर्मचारियों ने बयान दिया है कि मामला उजागर होने के बाद उन्‍हें वीडियो क्लिप डिलीट करने के लिए कहा गया था। इन चारों ने यह भी बताया है कि कंपनी में से ही पोर्न फिल्म अपलोड की जाती थी।

क्या है पूरा मामला?

राज कुंद्रा को पुलिस ने 19 जुलाई को 2 घंटे की पूबछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन पर अश्लील सामग्री के निर्माण और प्रसार का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, राज इस केस में मुख्य आरोपी हैं। राज के अलावा कई और लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस पूरे मामले में फरवरी 2021 में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस इस केस में लगी हुई है और बारीकी से जांच कर रही है।