Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नौकरानी के साथ दुष्कर्म कर खींची अश्लील फोटो

 

जबलपुर मध्य प्रदेश। लार्डगंज क्षेत्र स्थित एक मकान में बर्तन, झाड़ू का काम करने वाली नौकरानी के साथ मकान मालिक ने धमकाते हुए दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो खींचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 38 वर्षीय महिला लार्डगंज क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति के घर में 20 जनवरी 2020 से काम कर रही है। महिला रोज सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक काम करने जाती थी। रात ज्यादा होने के कारण कभी मालिक भी उसे घर छोड़ने जाता था। 29 जनवरी को महिला काम कर रही थी। शाम लगभग 6 बजे आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकाते देते हुए दुष्कर्म किया। दहशत में उसने किसी को नहीं बताया। 30 जनवरी को जब वह काम करने गई, तो आरोपित संतोष ने उसके साथ गालीगलौज की और कमरे में ले जाकर उसके अश्लील फोटो उतार लिए। साथ ही किसी को भी बताने पर बदनाम करने की धमकी दी। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपित संतोष ने उसके साथ लाठी से मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपित को दबोच लिया है।