Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सिपाही ने खुद को गोली से उड़ाया

 

बिजनौर। बिजनौर में तैनात एक सिपाही ने शुक्रवार को खुद को सरकारी रायफल से गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि सिपाही का पत्नी से मनमुटाव चल रहा था। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।

बागपत जिले के गांव निरपुड़ा निवासी अंकुर राणा उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही था। वह बिजनौर पुलिस लाइन में तैनात था। इन दिनों उसकी ड्यूटी बिजनौर कलक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी में रखी ईवीएम की सुरक्षा में लगी हुई थी। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे ट्रेजरी के बाहर राणा ने अपनी सरकारी रायफल से कनपटी पर गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आला अफसरों ने मौका मुआयना किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि अंकुर का विवाह 5 महीने पहले ही हुआ था। उसका पत्नी के साथ मनमुटाव चल रहा था। जिसके चलते वह तनाव में था। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस अन्य कारणों पर भी जांच कर रही है।