Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

केन्द्रीय मंत्री के घर के बाहर प्याज बेच रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

 

 

गाजियाबाद। प्याज की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में शनिवार को समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह के आवास के बाहर प्याज़ बेचा। इसकी जानकारी जब पुलिस प्रशासन को हुई तो उन्होंने कार्यकर्ताओं को वहां से हटाने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ताओं के न मानने पर पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है।

प्याज की बढ़े दामों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह के घर के बाहर पहुंचे। आवास के बाहर ही प्याज का ठेला लगाकर बेचना शुरु कर दिया। कार्यकर्ताओं ने 20 रुपये किलों के दाम पर प्याज बेची।

सूचना के बाद भारी संख्या बल लेकर पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए। प्याज बेच रहे सपा कार्यकर्ताओं को वहां से भाग जाने को कहा, लेकिन वह सभी प्याज बेचने पर आमादा रहे। इसके बाद पुलिस ने कई सपा कार्यकर्ताओं हिरासत में लेकर कविनगर थाने ले गई।

हिरासत में लिए गए सपा कार्यकर्ताओं में शुभम सिंघल, जीतू शर्मा, चेतन यादव, मोहित कौशिक, चांद कौसर खान ,परविंदर प्रधान, रुपेश कुमार आदि हैं।