Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

युद्ध हुआ तो पीओके होगा भारत का हिस्सा : विनय कटियार

 

अयोध्या। अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के फायर ब्रांड नेता पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा कि इस बार युद्ध हुआ तो पीओके भारत का हिस्सा होगा।

रविवार को अपने आवास ‘हिन्दू धाम’ पर कटियार ने कहा कि देश के अंदर एक संविधान, एक देश, एक कानून लागू होना चाहिए। जल्दी कुछ होगा। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि जिन्होंने अवैध कमाई की है और काला धन छुपा कर रखा है, ऐसे बहुत सारे नेता है। वह एक भी बचने वाले नहीं हैं, सब जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि पी चिदंबरम सामान्य नेता है लेकिन उनकी संपत्ति असामान्य है। उन्होंने विदेशों में अकूत संपत्ति जमा कर रखी है।

कटियार ने पाकिस्तान पर हमला करते हुए कहा कि पीओके पर हमारा अगला पड़ाव होगा। कई युद्ध हो चुका है। एक बार इमरान भी देख लें कि युद्व क्रिकेट की बाल नहीं है जो हवा में उछाले जाने पर इधर उधर चली जाए। इस बार युद्ध होगा तो पीओके भारत के हिस्से में होगा।