Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

PM मोदी कल सुबह 9 बजे देशवासियों से साझा करेंगे वीडियो संदेश, Tweet कर दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 3 अप्रैल को देशवासियों से एक वीडियो संदेश शेयर करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, कल सुबह 9 बजे मैं अपने साथी भारतीयों के साथ एक छोटा सा वीडियो संदेश साझा करूंगा। इससे पहले, पीएम मोदी ने 24 मार्च को राष्ट्र के नाम संबोधन में कोरोना वायरस के चलते देश को 21 दिनों तक लॉकडाउन करने का ऐलान किया था।

प्रधानमंत्री ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ आज वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये कोरोना से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की और इससे निपटने के उपायों पर विस्तार से विचार विमर्श किया।

प्रधानमंत्री ने कोरोना को रोकने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से किए गए इंतजामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से कहा कि अगले कुछ सप्ताह तक सारा ध्यान जांच करने, संक्रमित लोगों का पता लगाने, उन्हें घरों, पृथक केन्द्रों या अस्पतालों में पृथक रखने पर होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मरीजों के लिए अलग, विशेष अस्पतालों की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने सभी से उनके राज्यों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने को कहा। मोदी ने मुख्यमंत्रियों से अपील की कि जिन राज्यों में तबलीगी जमात के लोग गए हैं, उन सभी का जल्द से जल्द पता लगाकर अस्पताल में भर्ती कराया जाए। उन्होंने राज्यों से कहा कि हम मिलकर लड़ाई लड़ेंगे।