Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पीएम मोदी ने लॉन्च किया फिट इंडिया अभियान, कार्यक्रम में किया गया कबड्डी और खो-खो जैसे खेलों का प्रदर्शन

नई दिल्ली। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर फिट इंडिया अभियान की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस अभियान की शुरुआत की है। अभियान की शुरुआत करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि आज के दिन हमें मेजर ध्यानचंद के रूप में महान स्पोर्ट्सपर्सन मिले थे।

उन्होंने कहा कि आज देश उनको नमन कर रहा है। फिट इंडिया मूवमेंट के जरिए हेल्दी इंडिया की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढा दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि न्यू इंडिया में हर नागरिक को फिट करना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंनेकहा कि आज देश की जरूरत है कि फिट इंडिया को जन आंदोलन बनाया जाए। साथ ही स्पोर्ट्स में जो युवा खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं, उससे उनका हौसला बढ़ेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि फिटनेस सिर्फ शब्द नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए जरूरी शर्त है। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दशक पहले तक एक सामान्य व्यक्ति पैदल चल लेता था, कुछ न कुछ फिटनेस के लिए करता ही था, लेकिन आज टेक्नोलॉजी की वजह से हमें पता चल रहा है कि कितने कदम चल दिए हैं।

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में कई तरह की बीमारी बढ़ रही हैं, आज 30 साल के युवक को भी हार्ट अटैक की खभर मिल जाती है। उन्होंन कहा कि ये हमारे लाइफस्टाइल की वजह से हो रहाहै। उन्होंने कहा कि सरकार अपना काम करेगी लेकिन हर परिवार को इसके बारे में सोचना होगा।

इस कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर, मनोज तिवारी, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ कई बड़े नेता और सेलिब्रिटी मौजूद थे। साथ ही जैसे ही पीएम मोदी वहां पहुंचे, तो उनके सामने कबड्डी, खो-खो समेत कई तरह के देशी खेलों का प्रदर्शन भी किया गया।